समाचार · हरियाणा
सोनीपत में STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़:दोनों के पैर में लगी गोली, एक गिरफ्तार; बड़ी वारदात करने आए थे
सोनीपत के गोहाना क्षेत्र में बुधवार रात STF रोहतक की टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। खेड़ी दमकन-रभड़ा रोड पर हुई मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई। इसमें रभड़ा गांव के दो युवकों के पैरों में गोली लगी, जबकि पुलिस ने एक अन्य युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलने पर सदर थाना गोहाना के SHO भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पुलिस जांच कर रही है। वहीं एफएसएल भी मौके पर पहुंची है रात 9 बजे हुई मुठभेड़ जानकारी के अनुसार, बुधवार 25 नवंबर को रात करीब 9 बजे STF रोहतक की टीम सब इंस्पेक्टर मंदीप के नेतृत्व में खेड़ी दमकन-रभड़ा रोड पर मौजूद थी। दोनों आरोपियों के बड़ी वारदात को अंजाम देने की सूचना मिली तो मौके पर एसटीएफ की टीम ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान टीम का कुछ बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जहां दोनों पक्षों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। दो बदमाशों के पैरों में लगी गोली मुठभेड़ के दौरान रभड़ा निवासी राहुल उर्फ नन्हा और विकास उर्फ विक्की के पैरों में गोली लगी। दोनों घायल आरोपियों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। दोनों को घायल अवस्था में खानपुर मेडिकल लाया गया है और इलाज चल रहा है। एक आरोपी गिरफ्तार, SHO पहुंचे मौके पर पुलिस ने मौके से रभड़ा निवासी कृष्ण को भी गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ की सूचना मिलने पर सदर थाना गोहाना के SHO घटनास्थल पर पहुंचे। मामले में पुलिस की आगामी कार्रवाई जारी है।