Saturday, 15 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

टीकमगढ़ में पहली बार राष्ट्रगीत के बाद ध्वजारोहण:पुलिस परेड ग्राउंड में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण; बारिश के बीच बच्चों ने दी प्रस्तुतियां

INT News15 August 2026 at 12:31 pm

टीकमगढ़ में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड में हुआ। कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने ध्वजारोहण किया। पहली बार ध्वजारोहण से पहले राष्ट्रगीत गाया गया, इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। कलेक्टर ने परेड का निरीक्षण किया बादल और हल्की फुहार के बीच कलेक्टर ने SP सुधीर अग्रवाल के साथ परेड का निरीक्षण किया। ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद पुलिस जवानों, NCC और NSS कैडेट्स ने तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हुए। कलेक्ट्रेट और राजनीतिक कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण मुख्य समारोह से पहले कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर में भी ध्वजारोहण किया। कांग्रेस कार्यालय में विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला और जिलाध्यक्ष नवीन साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा लहराया। वहीं, सिविल लाइन रोड पर भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ध्वजारोहण किया। बारिश के बीच बड़ी संख्या में बच्चे पहुंचे स्वतंत्रता दिवस की पूर्व रात हुई तेज बारिश के बाद सुबह मौसम ठंडा रहा। इसके बावजूद पुलिस परेड ग्राउंड में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे पहुंचे। बच्चों ने समारोह में हिस्सा लिया। राष्ट्रीय परशुराम महिला संगठन की सदस्यों ने महेंद्र सागर तालाब पर भी ध्वजारोहण किया। जिला मुख्यालय के अलावा तहसील मुख्यालयों और ग्राम पंचायतों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए। स्वतंत्रता दिवस आयोजन की कुछ तस्वीरें-