national · दिल्ली
भाजपा चाहे कुछ भी कर ले भारत के हर कोने से लोग 'दिल्ली चलो मार्च' में शामिल होंगे : जेबी माथेर
INT News29 October 2026 at 01:47 pm

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर। एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया ब्लॉक की 'वोट बचाओ महा रैली' और 'दिल्ली चलो मार्च' से पहले कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया था कि रैली में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से दिल्ली आ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है। वेणुगोपाल के इस आरोप का पार्टी के अन्य नेताओं ने भी समर्थन किया है।