Saturday, 15 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मुरैना में उमस-भरी गर्मी के बीच मना 80वां स्वतंत्रता दिवस:कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

INT News15 August 2026 at 12:29 pm

मुरैना में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। जिले का मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। राष्ट्रगान के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। परेड और व्यायाम प्रदर्शन ने बढ़ाई समारोह की शोभा ध्वजारोहण के बाद पुलिस बल सहित विभिन्न दलों ने अनुशासित मार्चपास्ट प्रस्तुत करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद स्कूली विद्यार्थियों ने व्यायाम प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे समारोह में मौजूद लोगों में उत्साह और राष्ट्रप्रेम का माहौल बना रहा। उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिले में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, सामाजिक संस्थाओं और अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने सम्मानित व्यक्तियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए और उनके योगदान की सराहना की। कलेक्टर-एसपी समेत हजारों लोग हुए शामिल समारोह में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना सहित प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में शहरवासी और आमजन भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। हजारों लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होकर देशभक्ति के उत्सव का हिस्सा बने। उमस और गर्मी के बावजूद नहीं कम हुआ उत्साह स्वतंत्रता दिवस के उत्साह के बीच मुरैना में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। इसके बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। बड़ी संख्या में नागरिक पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचे और देशभक्ति से सराबोर समारोह में शामिल हुए।