Wednesday, 28 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पलवल में जेवरात को लेकर दो पक्षों में संघर्ष:लाठी-डंडों और फरसे से किया वार, नाना और धेवता घायल, 8 लोगों पर केस दर्ज

INT News28 October 2026 at 01:54 pm

पलवल जिले के होडल थाना क्षेत्र के डाडका गांव में जेवरात के विवाद में आठ लोगों ने घर में घुसकर पिता-पुत्र और भांजे पर लाठी-डंडा, फरसे व लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। होडल थाना पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर आठ नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होडल थाना प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार, डाडका गांव निवासी सैकुल ने दी शिकायत में बताया कि उसका भांजे सोहिल निवासी भौरी राजस्थान की शादी गांव के जुम्मेखा की बेटी से हुई है। ससुर ने बहू का सारे जेवरात अपने पास रखे हुए हैं, इसे लेकर दोनों में अनबन और कई बार झगड़ा हो चुका है। अपने मामा के घर गया था युवक आरोप है कि 25 अक्टूबर की दोपहर करीब 2:30 बजे सोहिल खाद-बीज लेने डाडका में अपने मामा (सैकुल) के घर आया था। रंजिश रखते हुए जुम्मे खां, उसके बेटे तुफेज, अरमान, पत्नी आरस्तुन, बरकत फिरोज व वरीसा ने लाठी-डंडा, फरसा लेकर घर में घुस गए। जुम्मे खां ने फरसा शिकायतकर्ता सोहिल के पिता आशु के सिर में मारा, बरकत ने लोहे की रॉड से वार किया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। आरोपियों ने बाहर निकलते समय रास्ता रोककर दोबारा मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की इतना ही नहीं आरोपियों ने उनके भांजे की बाइक भी छीनली। होडल थाना पुलिस ने शिकायत व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार देर शाम आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 190, 191(2), 126(2), 351(2), 333 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच अधिकारी हवलदार दिनेश का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। करवाचौथ से पहले पति ने पत्नी को पीटा इसके अलावा बुलंदशहर (यूपी) के रविशंकर ने बताया कि उसकी बहन हेमलता की शादी असावटी के प्रवीण से हुई थी। बीती रात प्रवीण ने हेमलता से मारपीट कर फावड़े से उसके सिर पर कई वार किए। हमले में हेमलता बेहोश होकर गिर गई तो आरोपी ने उसके पैरों पर फावड़े से वार कर पैर तोड़ दिया। पड़ोसियों ने उसे पलवल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसके सिर, पैरों और घुटनों में गंभीर चोटें व फ्रैक्चर बताए हैं। पुलिस ने आरोपी पति प्रवीण के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज किया। एएसआई वीरेंद्र ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।