national · दिल्ली
स्वतंत्रता दिवस 2026: पीएम मोदी ने भारत की अगली बड़ी छलांग के लिए दिए एक्शन प्लान
INT News15 August 2026 at 11:09 am

नई दिल्ली, 15 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के भविष्य के लिए एक स्पष्ट और दूरदर्शी विजन प्रस्तुत किया। उन्होंने भारत की विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए "सप्तधारा" या "सप्त शक्ति" का मंत्र दिया। इस सप्त धारा की शक्ति में भविष्य की सोच और आने वाले समय के लिए भारत की महत्वाकांक्षाओं के बड़े पैमाने को दर्शाया गया है, जो आने वाले वर्षों में देश की प्रगति, आत्मनिर्भरता और वैश्विक नेतृत्व की दिशा तय करेगा।