समाचार · पंजाब
कौशल मेले में स्टूडेंट्स ने दिखाई प्रतिभा
INT News14 November 2026 at 05:53 am
जालंधर | कैंट स्थित पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल, पीएपी कैंपस में प्रधानाचार्य डॉ. आर. एस. कंग के नेतृत्व में सहोदया इंटर स्कूल कौशल मेले का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, समस्या-समाधान क्षमता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना तथा श्रम की गरिमा और व्यावहारिक सीख के महत्व से परिचित कराना रहा। मेले में 23 स्कूलों के छठी से नौवीं कक्षा के 150 प्रतिभागियों ने विभिन्न कौशल-आधारित मॉडलों और गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। प्रदर्शनी को तीन क्षेत्रों—जीवन रूपों के साथ कार्य, मशीनों और सामग्रियों के साथ कार्य तथा मानव सेवाओं में कार्य—के अंतर्गत प्रस्तुत किया गया। इस दौरान कठपुतली शो भी प्रस्तुत हुआ। कार्यक्रम का समन्वय नीतू गुप्ता, सोनिया कुकरेजा और अमिता राठौर ने किया।