Sunday, 6 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

6 सितंबर की टॉप 20 खबरें: महिला एशिया कप में भारत ने पाक को 7 विकेट से रौंदा, MMDR कानून पर JMM ने दी आंदोलन की चेतावनी

INT News6 September 2026 at 07:05 am

1. India vs Pakistan Women: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, 55 रन पर समेटने के बाद 8.4 ओवर में जीता मैच

महिला एशिया कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को महज 55 रन पर ऑलआउट कर दिया, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी का एक नया रिकॉर्ड भी बनाया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत ने रचा इतिहास, 150 T20I में कप्तानी करने वाली पहली क्रिकेटर बनीं कौर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 150 T20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया. वह पुरुष और महिला क्रिकेट में ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. पीएम मोदी ने SRCC में याद किया 2013 का दौर, बोले- LoC पर भारतीय जवान मारे जा रहे थे

दिल्ली में शनिवार (5 सितंबर) को दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) का 100 साल का सफर पूरा होने पर खास समारोह आयोजित किया गया. इस शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए. यहां पीएम मोदी ने पुराने दिनों को याद किया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. MMDR कानून पर JMM का आर-पार की जंग का ऐलान, 7 सितंबर से बड़ा आंदोलन, 'आर्थिक नाकेबंदी' की भी दी चेतावनी

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) केंद्र सरकार के खान एवं खनिज संशोधन कानून (MMDR Act) के विरोध में 7 सितंबर से राज्यव्यापी आंदोलन शुरू कर रहा है. पार्टी ने 'आर्थिक नाकेबंदी' की चेतावनी दी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. सहारनपुर में 100 साल से ज्यादा पुरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर, DIG ने कहा- अवैध निर्माण पर हुई कार्रवाई

सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर स्थित 100 साल पुरानी मस्जिद को जिला प्रशासन ने अवैध घोषित कर बुलडोजर से गिरा दिया है. इस कार्रवाई ने राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है, जहां विपक्ष ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने पर बोले ओवैसी- इतनी जल्दी क्या थी? 1911 से यहां हो रही थी नमाज

सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को ध्वस्त करने के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने योगी सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सीएम योगी पर 'हायर कोर्ट पर भरोसा न करने' का आरोप लगाया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. न्यू फरक्का में पटरी पर लौटी ट्रेन, फाइनल ट्रायल से पहले ट्रैक पर फोड़े 4 नारियल, अगरबत्ती दिखायी और प्रसाद चढ़ाये

न्यू फरक्का में 80 फीट लंबा रेलवे ट्रैक लगातार बारिश के कारण धंस गया था. अब 4 दिन की कड़ी मेहनत के बाद यह ट्रैक पूरी तरह तैयार है. यात्री ट्रेनों से पहले खाली मालगाड़ी गुजरी. पूर्व रेलवे की जीएम की मौजूदगी में अधिकारियों ने नारियल फोड़े. जीएम ने अगरबत्ती जलायी और प्रसाद चढ़ाकर ट्रेनों का परिचालन शुरू करवाया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. संगठन विस्तार से चुनावी रणनीति तक, अरुण भारती संभालेंगे पंजाब में LJP (रामविलास) की कमान

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने सांसद अरुण भारती को पंजाब का चुनाव प्रभारी मनोनीत किया है. पार्टी नेतृत्व को उनकी सांगठनिक क्षमता पर भरोसा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. पटना में अब गांधी मैदान में नहीं होगा रावण दहन, मरीन ड्राइव के पास बनेगा रामलीला मैदान

Samrat Choudhary: पटना में करीब सात दशक पुरानी रावण दहन की परंपरा अब बदलने जा रही है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि अगले साल गांधी मैदान में रावण दहन नहीं होगा. मरीन ड्राइव के पास तीन बड़े मैदान बनेंगे, जिनमें एक रामलीला मैदान होगा. मार्च 2027 तक इसके तैयार होने की उम्मीद है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. पुतिन का आदेश- अगले 72 घंटे कीव पर हमला नहीं करेगा रूस, मॉस्को पहुंचे ट्रंप के दूत

Russia Ukraine War: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अगले 72 घंटों के लिए कीव पर हमलों पर रोक लगा दी है. यह फैसला ऐसे समय आया है जब अमेरिकी दूत शांति वार्ता के लिए मॉस्को पहुंचे हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. Video : ईरान ने दागीं मिसाइलें तो अमेरिका ने बरसाए बम, 3 तेल टैंकर हुए धुआं-धुआं

Video : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. अमेरिकी सेना का कहना है कि ईरान ने उसके युद्धपोतों पर कई मिसाइलें दागीं. इसके जवाब में अमेरिका ने ईरान के तीन तेल टैंकरों को निशाना बनाया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. गरबा में मुसलमानों की एंट्री पर रोक, माथे पर तिलक से होगी पहचान; VHP के नए निर्देश

गरबा-डांडिया में मुसलमानों की एंट्री को लेकर विहिप नेता नायर ने एक बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर मुसलमान नवरात्रि उत्सव में शामिल होना चाहते हैं, तो उन्हें अपने परिवार की महिलाओं के साथ आना चाहिए. नायर ने यहां तक कहा कि मुसलमान अपने घर या मस्जिद में भी नवरात्रि उत्सव आयोजित कर सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. ₹6.10 लाख में लॉन्च हुई Maruti Suzuki Baleno Facelift, ADAS के साथ मिला नया Z-Series इंजन

Maruti Suzuki ने Baleno Facelift को ₹6.10 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. इसमें नए डिजाइन, 10.1-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड सीट्स और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. आनंद महिंद्रा ने पेश की नई Jawa 42 Bobber All Stars, नए रंग और ग्राफिक्स ने बदला बाइक का लुक

Jawa ने 42 Bobber All Stars को नए रंग और चेकरड ग्राफिक्स के साथ पेश किया है. आनंद महिंद्रा ने इसे Global Chess League 2026 के दौरान लॉन्च किया. इसमें 334cc इंजन, 6-स्पीड गियरबॉक्स, डुअल-चैनल ABS और 740mm सीट हाइट मिलती है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. Whoop और Fitbit को टक्कर देने आया Luna Band, ₹13,999 में बिना सब्सक्रिप्शन मिलेंगे एडवांस्ड फीचर्स

Luna Band एक बिना स्क्रीन वाला फिटनेस बैंड है. इसमें सब्सक्रिप्शन के बिना हार्ट रेट, SpO2, VO2 Max, नींद और एक्टिविटी ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. बैंड 10 दिनों तक की बैटरी और 5 ATM वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. कोडिंग और प्रोग्रामिंग के एक्सपर्ट के लिए बेस्ट हैं ये सरकारी नौकरी

Computer Science Government Jobs: Java, Python, C++ और Web Development जैसी स्किल्स रखने वाले युवाओं के लिए सरकारी सेक्टर में भी करियर के कई मौके हैं. अगर आपने कंप्यूटर साइंस ब्रांच से बीटेक किया है तो हम आपके लिए कुछ सेक्टर बता रहे हैं, जहां आप सरकारी नौकरी कर सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. 9-10 सितंबर को है UGC NET री-एग्जाम, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले जान लें ये बातें

UGC NET June 2026 Re Exam: यूजीसी नेट जून 2026 री-एग्जाम 9 और 10 सितंबर को आयोजित होगा. इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के कैंडिडेट्स के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुका है. जानें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका और परीक्षा से पहले किन जरूरी बातों का ध्यान रखना है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. महिलाओं का SIP निवेश 5 साल में 4 गुना बढ़ा, सोने से ज्यादा इक्विटी पर भरोसा

महिलाओं के निवेश का तरीका तेजी से बदल रहा है. खासकर युवा महिलाएं अब सोना और एफडी जैसे पारंपरिक विकल्पों के साथ-साथ इक्विटी और म्यूचुअल फंड में भी तेजी से निवेश कर रही हैं. उनका मकसद अब सिर्फ पैसा बचाना नहीं, बल्कि लंबे समय में उसे बढ़ाना है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. Exclusive: ‘Hanuman Ansh’ के सेट पर 30% मुस्लिम क्रू, जो नंगे पांव बने शूटिंग का हिस्सा ; मेकर्स ने बताया पूरा सच

मुस्लिम बुजुर्ग का चप्पल उतारकर ‘Hanuman Ansh’ देखने का VIDEO वायरल हो रहा है. इसी बीच मेकर्स ने बताया है कि सेट पर 30% मुस्लिम क्रू थे जिन्होंने पूरी आस्था के साथ काम किया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. Box Office Report: ‘मिर्जापुर द मूवी’ से ‘हनुमान अंश’ तक, बॉक्स ऑफिस पर किसकी चली बादशाहत, किसे मिली मात?

‘मिर्जापुर द मूवी’ की रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस का पूरा खेल बदल गया है. यश की ‘टॉक्सिक’ को बड़ा झटका लगा, जबकि ‘हनुमान अंश’ ने एक बार फिर सबका ध्यान खींच लिया. आखिर 4 सितंबर को किसका चला सिक्का? यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट