Thursday, 26 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · झारखंड

दो सगे भाइयों ने अपनी पत्नियों की हत्या कर जंगल में दफना दिया, पुलिस ने कब्र से निकाले शव

INT News25 November 2026 at 10:31 pm

रांची, 25 नवंबर। झारखंड के गुमला में दो महिलाओं की हत्या कर उनके शव सिमडेगा जिले के बीरू जंगल में दफनाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इस दोहरे हत्याकांड में दोनों महिलाओं के पति आरोपी हैं और सगे भाई हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार शाम को गुमला और सिमडेगा पुलिस की संयुक्त टीम ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जंगल से दोनों शव बरामद किए।