Thursday, 17 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

PM मोदी के जन्मदिन पर गोल्डन टेंपल पहुंचे तरुण चुघ:लंबी उम्र की अरदास की, बोले- देश और जनता को समर्पित किया पूरा जीवन

INT News17 September 2026 at 12:46 pm

भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद तरुण चुघ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सचखंड श्री हरमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) पहुंचे। उन्होंने पीएम मोदी की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और देश की तरक्की के लिए प्रार्थना की। साथ ही पंजाब को नशामुक्त करने और प्रदेश को गैंगस्टरवाद के माहौल से बाहर निकालने की भी प्रार्थना की। तरुण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा और जनता को समर्पित किया है। पीएम मोदी की सेवा के 25 साल पूरे हो चुके हैं। उनके नेतृत्व में भारत दुनिया में अहम भूमिका निभा रहा है। देश की आर्थिक विकास दर 7.8 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। करोड़ों लोगों की जिंदगी में बदलाव आया

चुघ ने कहा कि पीएम मोदी की ओर से शुरू की गई कई जनकल्याणकारी योजनाओं से देश के करोड़ों लोगों की जिंदगी में बदलाव आया है। चुघ ने बताया कि इन योजनाओं से बड़ी संख्या में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं, घर और घर-घर नल से पीने का पानी जैसी सुविधाएं मिली हैं। प्रधानमंत्री का विकसित भारत का संकल्प पूरा हो

श्री हरमंदिर साहिब में प्रार्थना के दौरान चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'विकसित भारत' का संकल्प पूरा हो। उन्होंने इच्छा जताई कि जिस तरह पूरा देश तरक्की कर रहा है, उसी तरह पंजाब भी विकसित बने। गुरु के सामने प्रार्थना की कि पंजाब नशामुक्त हो

पंजाब में फैल रहे नशे और खराब कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए उन्होंने गुरु के सामने प्रार्थना की कि पंजाब नशामुक्त हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश को गैंगस्टरवाद के माहौल से बाहर निकालकर फिर से 'हरियाला पंजाब' बनाया जाए। पंजाबियत को फिर से मजबूत करने की जरूरत

चुघ ने आरोप लगाया कि खराब सरकारों के कारण पंजाब आर्थिक तौर पर पीछे हो रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाबियत को फिर से मजबूत और जीवंत बनाने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है।