national · बिहार
प्रधानमंत्री मोदी 21 नवंबर को 'नीतीश सेतु' राष्ट्र को समर्पित करेंगे : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
INT News13 November 2026 at 01:32 pm

पटना, 13 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री 'नीतीश सेतु' को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।