national · दिल्ली
सीबीआई ने रिश्वत मामले में साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे के अधिकारी को किया गिरफ्तार
INT News15 August 2026 at 12:02 pm

नई दिल्ली, 15 अगस्त। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत के मामले में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भिलाई में पदस्थ एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिकारी इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स का है और भिलाई में सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर तैनात है।