Wednesday, 11 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

एयर इंडिया की फ्लाइट को हाइजैक करने की धमकी, टॉयलेट में मिली पर्ची से मचा हड़कंप

INT News11 November 2026 at 01:15 pm

Air India Flight: कोलकाता एयरपोर्ट पर बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मुंबई जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को हाइजैक करने की धमकी मिली. विमान के टॉयलेट में एक कागज की पर्ची मिली, जिसमें फ्लाइट को हाईजैक करने की बात लिखी थी. इसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी सूचना दी. सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विमान को उड़ान भरने से रोक दिया.

सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, धमकी मिलने के बाद विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया गया. इसके बाद विमान को एयरपोर्ट के आइसोलेशन बे में ले जाया गया. सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे विमान की गहन जांच शुरू की. विमान में किसी संदिग्ध वस्तु की मौजूदगी की भी जांच की जा रही थी.

पर्ची में 11:10 बजे हाईजैक करने की धमकी

रिपोर्ट के अनुसार कोलकाता एयरपोर्ट के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि मुंबई जाने वाली फ्लाइट को सुबह 10:20 बजे रवाना होना था. इसी दौरान विमान के टॉयलेट में मिली पर्ची में लिखा था कि विमान को सुबह 11:10 बजे हाईजैक कर लिया जाएगा. पर्ची मिलने के बाद क्रू मेंबर्स ने तुरंत ATC को अलर्ट किया.

सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांच

यह विमान विस्तारा की लिवरी में संचालित एयर इंडिया की फ्लाइट थी. धमकी मिलने के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को आइसोलेशन बे में ले जाकर जांच की गई. फिलहाल धमकी भरी पर्ची किसने रखी और इसके पीछे किसका हाथ है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: स्वर्ण मंदिर में सेना भेजना इंदिरा गांधी की गलती थी — सोनिया की किताब और ऑपरेशन ब्लू स्टार पर बोले पूर्व RAW चीफ

ये भी पढ़ें: कायरता की सजा: जंग से भागे 66 सैनिकों को एक साथ मिली सजा-ए-मौत