समाचार · पंजाब
फीकफा का उद्देश्य कबड्डी को नशा-मुक्त बनाना
जालंधर | फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल कबड्डी फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन (फीकफा) का उद्घाटन दिसंबर 2023 में लंदन में किया गया, जिसमें 18 सदस्य इकाइयों को शामिल किए जाने की जानकारी दी गई। आयोजकों के अनुसार फीकफा का यह प्रोजेक्ट पांच वर्षों का है और काम चरणबद्ध तरीके से किए जाएंगे। फीकफा में नौ देशों और यूरोप की विभिन्न कबड्डी संस्थाएं शामिल हैं। सूची में ऑस्ट्रेलिया कबड्डी फेडरेशन, अमेरिकन कबड्डी फेडरेशन, यूनाइटेड कबड्डी फेडरेशन कनाडा, कैलिफोर्नियास कबड्डी फेडरेशन, इंग्लैंड कबड्डी फेडरेशन यू.के., यूरोपियन स्पोर्ट्स ऑफ कबड्डी फेडरेशन, यूरोपीयन स्पोर्ट्स ऑफ कबड्डी फेडरेशन (नशा छोड़ो कोहड़ वड्डो), कबड्डी फेडरेशन ऑफ ऑस्ट्रेलिया, कबड्डी फेडरेशन ऑफ ओंटारियो, मेजर लीग कबड्डी, नेशनल कबड्डी फेडरेशन ऑफ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड कबड्डी फेडरेशन, कबड्डी अकादमी एसोसिएशन पंजाब, यूनाइटेड कबड्डी फेडरेशन यूरोप, यूनाइटेड कबड्डी फेडरेशन वैंकूवर, कबड्डी फेडरेशन ऑफ सोसाइटी न्यूजीलैंड, पाकिस्तान कबड्डी फेडरेशन और यूनाइटेड कबड्डी फेडरेशन पंजाब शामिल हैं। फीकफा का उद्देश्य कबड्डी को नशा-मुक्त बनाना, भेजी जा रही धमकियों के समाधान पर काम करना और लोगों के मन से डर का माहौल खत्म करना बताया गया।