national · झारखंड
झारखंड : शराब लूट और ट्रक चालक की हत्या का खुलासा, 726 पेटी शराब और हथियारों के साथ दो गिरफ्तार
INT News13 November 2026 at 01:38 pm

हजारीबाग, 13 नवंबर। झारखंड के हजारीबाग जिले में पुलिस ने एक ट्रक पर लदी करीब 80 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब की लूट और ट्रक चालक की हत्या के मामले का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर लूटी गई 726 पेटी अंग्रेजी शराब, दो अवैध हथियार, 20 जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल किए गए तीन वाहन बरामद किए गए हैं।