Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

युद्धक लक्ष्य भेदने के लिए भारत और इंडोनेशिया के जवानों का फायरिंग अभ्यास

INT News29 October 2026 at 02:11 pm

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर। भारत और इंडोनेशिया के जवानों ने युद्ध जैसे हालात में लक्ष्य को भेदने के लिए सटीक निशाने लगाए हैं। दोनों देशों के विशेष बलों ने सैन्य अभ्यास 'गरुड़ शक्ति' के तहत इंडोनेशिया के बान्युवांगी में यह संयुक्त फायरिंग अभ्यास किया। इसमें दोनों देशों के कमांडो अपनी निशानेबाजी, तेजी और सटीकता का प्रदर्शन करते हुए युद्धक तैयारियों को परख रहे हैं।