entertainment
Jailer 2 Box Office Day 20: रजनीकांत की 'जेलर 2' का मीटर हुआ डाउन, क्या 500 करोड़ क्लब पर लग गया ब्रेक?

Jailer 2 Box Office Day 20: थिएटर्स में रिलीज होते ही रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर फुल भौकाल मचा दिया था. पहले दो हफ्ते तक तो हर तरफ सिर्फ इसी फिल्म का डंका बज रहा था और टिकट खिड़की पर जमकर नोट छप रहे थे. लेकिन अब तीसरे हफ्ते में आते-आते फिल्म का मीटर थोड़ा डाउन हो गया है. आखिर थिएटर्स में अचानक ऐसा क्या हुआ कि कमाई धड़ाम से गिर गई, आइए जानते हैं 20वें दिन के बॉक्स ऑफिस हाल में.
20वें दिन का कलेक्शन: अब तक का सबसे लोएस्ट स्कोर
रिलीज के 20वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं और सीन ये है कि यह दिन फिल्म के लिए सबसे कम कमाई वाला साबित हुआ. Sacnilk के मुताबिक, 20वें दिन फिल्म ने भारत में सिर्फ 3.35 करोड़ रुपये के आसपास का ही बिजनेस किया. जो थिएटर्स शुरुआती दिनों में खचाखच भरे चल रहे थे, वहां अब दर्शकों की संख्या काफी कम नजर आ रही है.
ये भी पढ़ें: Box Office पर 19वें दिन औंधे मुंह गिरने के बावजूद थलाइवा की 'Jailer 2' ने छाप दिए इतने करोड़
कमाई में अचानक ब्रेक लगने की असली वजह
' जेलर 2 ' की कमाई में आई इस गिरावट के पीछे दो बड़े कारण सामने आ रहे हैं. पहला तो यह कि फिल्म को सिनेमाघरों में तीन हफ्ते पूरे होने वाले हैं, ऐसे में ज्यादातर दर्शक इसे पहले ही देख चुके हैं. तीसरे हफ्ते में किसी भी बड़ी फिल्म का फुटफॉल कम होना आम बात है.
वहीं दूसरी सबसे बड़ी वजह है नई फिल्मों की आहट. 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महा-बजट फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड' दस्तक देने जा रही है. इस बड़ी रिलीज के चलते थिएटर्स में स्क्रीन्स बंटने लगी हैं और दर्शकों का ध्यान भी आगे की फिल्मों पर शिफ्ट हो चुका है.
अब तक कितनी भरी तिजोरी? जानिए पूरा हिसाब
भले ही पिछले कुछ दिनों से स्पीड धीमी हुई हो, लेकिन फिल्म का ओवरऑल कलेक्शन अभी भी बेहद दमदार है. फिल्म ने अपने पहले हफ्ते (8 दिनों) में 334.35 करोड़ रुपये का तूफानी बिजनेस किया था. इसके बाद दूसरे हफ्ते में भी 98.55 करोड़ रुपये खाते में जोड़े.
अब 20वें दिन के ताजा आंकड़ों को मिला लें, तो भारत में 'जेलर 2' की कुल नेट कमाई 463.05 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है.
क्या 500 करोड़ के क्लब में एंट्री ले पाएंगे थलाइवा?
फिल्म अब 500 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक क्लब से करीब 37 करोड़ रुपये दूर खड़ी है. आने वाले दिनों में नई रिलीज के सामने स्क्रीन्स कम होने के कारण यह फासला तय करना आसान नहीं होगा.
अब देखना दिलचस्प होगा कि रजनीकांत का स्टारडम फिल्म को 500 करोड़ के पार ले जाता है या इसका बॉक्स ऑफिस सफर यहीं पर सिमट जाता है.
ये भी पढ़ें: 40 साल में पहली बार थिएटर पहुंचे रजनीकांत, फैंस के बीच बैठकर देखी अपनी नई फिल्म 'जेलर 2'