Saturday, 15 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

कैथल सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, दो घायल:ट्रक से टकराई कार, गाड़ी से शराब की बोतलें बरामद

INT News15 August 2026 at 12:28 pm

कैथल में कस्बा ढांड क्षेत्र में नेशनल हाईवे 152 डी पर बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि गाड़ी सवार दो अन्य यात्री घायल हो गए। हादसा शुक्रवार शनिवार की मध्य रात्रि को ढांड क्षेत्र में हुआ। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने जैसे ही हादसे को देखा, तो पुलिस की टीम को तुरंत इसकी सूचना दी। सूचना पाकर ढांड थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों व घायलों को कैथल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टरों ने मृत बताया वहां पर जांच के बाद दो युवकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दो युवकों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। गाड़ी में सवार सभी यात्रियों की आयु 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हालांकि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस की टीम उनकी पहचान का प्रयास कर रही है। राजस्थान नंबर की प्लेट लगी ढांड थाना एसएचओ शक्ति सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे 152 डी पर हादसा हो गया है। उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। जहां पर एक गाड़ी ट्रक के साथ टकराई हुई थी। गाड़ी पर राजस्थान नंबर की प्लेट लगी हुई थी। पुलिस ने घायलों व मृतकों को गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल में पहुंचाया, उनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होते ही घायलों या उनके परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे और आगामी कार्रवाई की जाएगी। गाड़ी में पड़ी मिली शराब की बोतलें वहीं गाड़ी में शराब की बोतलें भी मिली, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवकों ने शराब पी रखी थी। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। पुलिस की ओर से घायलों के बयान दर्ज किए जाएंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।