Wednesday, 14 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बालाजी मंदिर में ब्रह्मोत्सव : 20 को वेंकटेश बालाजी जयंती

INT News14 October 2026 at 05:57 am

खंडवा | घंटाघर चौक स्थित बालाजी मंदिर में आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से आश्विन शुक्ल दशमी तक वार्षिक ब्रह्मोत्सव चल रहा है। मंदिर के पुजारी पं.कमलेश शर्मा ने बताया 20 अक्टूबर को वेंकटेश बालाजी जयंती उत्सव आयोजित किया जाएगा। मंदिर परिसर में लक्ष्मी पद्मावती की कुमकुम अर्चना होगी। इसके साथ भगवान का अभिषेक और हवन भी कराया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से मंदिर में दर्शन करने और अनुष्ठानों में शामिल होने की अपील की है।