Wednesday, 14 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सिंधी कॉलोनी में पारंपरिक सिंधी गरबा आज से होगा

INT News14 October 2026 at 05:56 am

खंडवा | सिंधी समाज का पारंपरिक सिंधी गरबा महोत्सव 14 अक्टूबर से सिंधी कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर के सामने आयोजित किया जाएगा। महोत्सव 19 अक्टूबर तक चलेगा। 20 अक्टूबर को सिंधी समाज का दशहरा मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजनों में माता रानी की आराधना, पारंपरिक गरबा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। आयोजन समिति के मेठाराम पिंजानी और मनीष कुमार मलानी ने समाज के लोगों से सपरिवार शामिल होने की अपील की। गरबा स्थल पर हिंगलाज माता शक्तिपीठ की तर्ज पर पंडाल सजाया जा रहा है।