national
School Holiday: छठ पूजा पर कितने राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? जानें कितने दिनों की मिलेगी छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

School Holiday: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा इस साल 13 से 16 नवंबर तक मनाया जा रहा है. चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व को लेकर बिहार, झारखंड, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियों को लेकर अभिभावकों और विद्यार्थियों के बीच उत्सुकता है. हालांकि, अलग-अलग राज्यों में छुट्टियों की तारीखें और उनकी अवधि अलग-अलग निर्धारित की गई हैं. कहीं कई दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे, तो कहीं सिर्फ एक या दो दिन की छुट्टी मिलेगी.
बिहार में 17 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल
छठ पूजा के अवसर पर बिहार में स्कूली विद्यार्थियों को सबसे लंबी छुट्टी मिल रही ह.। राज्य के शिक्षा विभाग के कैलेंडर के अनुसार, दिवाली से लेकर छठ पूजा तक 7 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे. इस तरह विद्यार्थियों को लगातार कई दिनों की छुट्टी मिलेगी. राज्य में स्कूल 18 नवंबर से दोबारा खुलने की संभावना है.
झारखंड में 15 से 17 नवंबर तक स्कूलों में अवकाश
झारखंड में भी छठ महापर्व को देखते हुए स्कूलों में छुट्टियां निर्धारित की गई हैं. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 15 से 17 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे. कुछ जिलों में स्थानीय स्तर पर 14 नवंबर को भी छुट्टी हो सकती है. ऐसे में छुट्टियों की वास्तविक अवधि जिले और स्कूल के आधिकारिक आदेश पर निर्भर करेगी। सामान्य स्थिति में स्कूल 18 नवंबर से खुल सकते हैं.
दिल्ली-NCR में दो दिन की छुट्टी
राजधानी दिल्ली में छठ पूजा के अवसर पर 16 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. वहीं, 15 नवंबर को रविवार होने के कारण स्कूलों में साप्ताहिक छुट्टी रहेगी. इस तरह विद्यार्थियों को लगातार दो दिनों तक स्कूल नहीं जाना होगा। हालांकि, निजी स्कूलों में छुट्टियों को लेकर अलग-अलग व्यवस्था हो सकती है.
उत्तर प्रदेश में कहां बंद रहेंगे स्कूल? जानें छुट्टी का पूरा गणित
उत्तर प्रदेश में छठ पूजा के अवसर पर पूरे राज्य में स्कूल बंद रखने का एक समान आदेश नहीं है. 15 और 16 नवंबर को लेकर छुट्टियों की स्थिति स्थानीय प्रशासन और स्कूलों के निर्णय पर निर्भर कर सकती है. खासकर पूर्वांचल के गोरखपुर, वाराणसी, बलिया और गाजीपुर जैसे जिलों में छठ पूजा की विशेष महत्ता है। ऐसे में इन जिलों में स्थानीय प्रशासन की ओर से अवकाश घोषित किया जा सकता है.
छठ पूजा के अवसर पर इन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल
पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में क्या रहेगा स्कूलों का हाल?
पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में छठ पूजा और जगद्धात्री पूजा के अवसर पर स्थानीय स्तर पर छुट्टियां हो सकती हैं. वहीं, राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और दक्षिण भारत के कई राज्यों में छठ पूजा के लिए राज्यव्यापी स्कूल अवकाश निर्धारित नहीं है. ऐसे में वहां स्कूलों के सामान्य रूप से संचालित होने की संभावना है.
अभिभावक इन बातों का रखें ध्यान
छठ पूजा की छुट्टियों को लेकर अलग-अलग राज्यों और जिलों में अलग-अलग आदेश लागू हो सकते हैं. खासकर उत्तर प्रदेश, झारखंड और दिल्ली-NCR के निजी स्कूलों में छुट्टियों की अवधि अलग हो सकती है.
ये भी पढ़ें: भगवंत मान को पाकिस्तान से आया न्योता, क्या जाएंगे? MEA ने दिया ये जवाब