Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

शिवपुरी में पितृपक्ष शुरू होते ही बाणगंगा-भदैयाकुंड पर उमड़ी भीड़:श्रद्धालुओं ने पूर्वजों के लिए किया तर्पण और पिंडदान

INT News26 September 2026 at 12:52 pm

शिवपुरी में पितृपक्ष की शुरुआत के साथ ही शनिवार को शहर के बाणगंगा और भदैयाकुंड पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। सुबह करीब 7 बजे से ही दोनों जगहों के घाटों पर लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। लोग पूजा सामग्री लेकर पहुंचे और अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान किया। घाटों पर पंडितों की मौजूदगी में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अनुष्ठान किए। शहर के अलग-अलग इलाकों से परिवार अपने पितरों के निमित्त कर्मकांड कराने पहुंचे। तर्पण और श्राद्ध की विशेष मान्यता पंडित शिव नारायण शर्मा ने बताया कि पितृपक्ष में पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध करने की विशेष मान्यता है। श्रद्धालु अपनी परंपरा और तिथि के अनुसार पूर्वजों के निमित्त पूजा और तर्पण करते हैं। इस साल पितृपक्ष 26 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान अलग-अलग तिथियों पर श्रद्धालु अपने पूर्वजों के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान के अनुष्ठान करेंगे। सुबह से घाटों पर पहुंचने लगे लोग पितृपक्ष के पहले दिन सुबह से ही बाणगंगा और भदैयाकुंड के घाटों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। परिवार के लोग पूजा सामग्री लेकर घाट पर पहुंचे और पंडितों की देखरेख में अनुष्ठान संपन्न कराए। दिन बढ़ने के साथ घाटों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही भी बढ़ती रही।