समाचार · पंजाब
गुरुद्वारा कलगीधर चुनाव- अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने धारा 163 लागू की
जालंधर | गुरुद्वारा कलगीधर गांव सोहल जगीर (तहसील शाहकोट) में 17 नवंबर को होने वाले चुनावों के मद्देनजर अतिरिक्त जिला मेजिस्ट्रेट, जालंधर अमनिंदर कौर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी व्यक्ति को अमन-शांति भंग करने, धमकी देने, लड़ाई-झगड़ा करने या किसी भी तरह से चुनाव में बाधा डालने की अनुमति नहीं होगी। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पोलिंग स्टेशनों को छोड़कर गांव के अन्य क्षेत्रों में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर पाबंदी रहेगी। हालांकि यह रोक चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों पर लागू नहीं होगी। आदेशों के अनुसार संबंधित पुलिस अधिकारियों को चुनावों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।