समाचार · मध्य प्रदेश
मंत्री राधा सिंह ने सिंगरौली में किया ध्वजारोहण:राजमाता चुन कुमारी स्टेडियम में मुख्य समारोह; परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं
सिंगरौली में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य जिला स्तरीय समारोह राजमाता चुन कुमारी स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। स्टेडियम में निकली परेड, सम्मान हुआ मुख्य समारोह के दौरान पुलिस, होमगार्ड, यातायात पुलिस, एनसीसी और स्काउट-गाइड की टुकड़ियों ने मार्च-पास्ट किया। इस मौके पर अपने काम में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों और लोकगीतों पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर वहां मौजूद सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। कलेक्ट्रेट और दफ्तरों में भी फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज राजमाता चुन कुमारी स्टेडियम के अलावा कलेक्ट्रेट, एसपी कार्यालय, नगर निगम और भाजपा कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया गया। सभी जगहों पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाकर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया।