national · झारखंड
राजस्व कर्मी हत्याकांड : झारखंड के राजस्वकर्मियों ने की एकदिवसीय कलमबंद हड़ताल
INT News29 October 2026 at 01:49 pm

रांची, 29 अक्टूबर। झारखंड की राजधानी रांची के अरगोड़ा अंचल के राजस्व उप निरीक्षक लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में राज्यभर के राजस्व कर्मियों का आक्रोश फूट पड़ा है। हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और राजस्व कर्मियों की सुरक्षा की मांग को लेकर गुरुवार को झारखंड के सभी जिलों में राजस्व कर्मी एक दिवसीय कलमबंद (पेन डाउन) हड़ताल पर हैं।