समाचार · पंजाब
रामनदीप, अनंत और महेश की टीम ने जीता गोल्ड
| जालंधर सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जालंधर के विद्यार्थियों ने आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आईकेजीपीटीयू) के यूथ फेस्टिवल में क्विज और रंगोली स्पर्धाओं में पदक जीतकर संस्थान का प्रतिनिधित्व किया। क्विज प्रतियोगिता में बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों रामनदीप सिंह, अनंत सागर (सातवें सेमेस्टर) और महेश दादवाल (पांचवें सेमेस्टर) ने टीम के रूप में भाग लेते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। टीम ने विषय-वस्तु की समझ, त्वरित निर्णय क्षमता और समन्वय के आधार पर विश्वविद्यालय स्तर की प्रतिस्पर्धा में स्थान बनाया। रंगोली प्रतियोगिता में बीटेक सीएसई पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थी कुनाल ने रजत पदक जीतकर अपनी कलात्मकता और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर ग्रुप चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. गुरप्रीत सिंह और स्टाफ सदस्यों ने पदक विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।