Friday, 13 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

बिहार में जारी हुई नई मतदाता सूची : क्या आपका भी नाम है शामिल, ऐसे चेक करें पूरी डिटेल

INT News13 November 2026 at 06:27 am

पटना. भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को बिहार में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत प्रारूप निर्वाचक सूची (ड्राफ्ट वोटर लिस्ट) का प्रकाशन कर दिया गया. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 7 करोड़ 55 लाख 89 हजार 365 हो गई है. एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर तैयार इस सूची को सभी निर्धारित मतदान केंद्रों और सीईओ बिहार की आधिकारिक वेबसाइट ( ceoelection.bihar.gov.in ) पर देखा जा सकता है. सूबे में मतदाताओं का गणित प्रारूप सूची के अनुसार राज्य में मतदाताओं का विवरण इस प्रकार है:

कुल मतदाता: 7,55,89,365

पुरुष मतदाता: 3,99,16,747

महिला मतदाता: 3,56,71,129

थर्ड जेंडर: 1,489

11 दिसंबर 2026 तक दावा एवं आपत्तियों का निष्पादन

पुनरीक्षण कार्यक्रम की महत्वपूर्ण तिथियां निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन करने के लिए पूरा शेड्यूल जारी किया है. इसमें कार्यक्रम का विवरण, निर्धारित तिथि, समेकित प्रारूप निर्वाचक सूची का प्रकाशन 12 नवंबर को किया गया है. दावा एवं आपत्ति जमा करने की अवधि 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावा एवं आपत्तियों का निष्पादन.

बिहार की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को

28 दिसंबर 2026 तक निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को होगा. किस काम के लिए कौन-सा फॉर्म भरें? आम नागरिक घर बैठे ऑनलाइन वोटर सर्विस पोर्टल ( voters.eci.gov.in ) के माध्यम से या अपने बीएलओ, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं.

प्ररूप-6 : मतदाता सूची में नया नाम शामिल कराने के लिए.

प्ररूप-7 : सूची से नाम हटाने कराने के लिए.

प्ररूप-8 निवास स्थान परिवर्तन, सूची की प्रविष्टियों में सुधार, वोटर आईडी के प्रतिस्थापन और दिव्यांग मतदाता के रूप में चिह्नांकन के लिए.

Also Read: भूदान जमीन पर एक्शन: अवैध पर्चे रद्द कर दर्ज होगी FIR, छह जोन में औचक निरीक्षण की तैयारी