Friday, 13 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

पंजाब के दो जिलों में बारिश की संभावना:5 दिन तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं; सुबह-रात धुंध छाएगी, हवा प्रदूषित

INT News13 November 2026 at 06:41 am

पंजाब में मौसम का मिजाज अगले पांच दिनों तक लगभग स्थिर रहने का अनुमान है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, आज हिमाचल से सटे पठानकोट और होशियारपुर में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, प्रदेश के कुछ इलाकों में रात और सुबह के समय हल्की से मध्यम धुंध छाने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान पंजाब में कहीं भी बारिश रिकॉर्ड नहीं की गई। हालांकि अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बावजूद यह सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक बना हुआ है। बठिंडा में सबसे अधिक 33.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके प्रभाव से मध्य क्षोभमंडल में पश्चिमी हवाओं का असर बना हुआ है। इसके चलते पठानकोट और होशियारपुर में हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 5 दिन तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक पंजाब और चंडीगढ़ के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 13 नवंबर के बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि रात और सुबह के समय प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम धुंध छा सकती है। चडीगढ़ के मुकाबले पंजाब के 7 शहरों में प्रदूषण ज्यादा पराली जलाने की घटनाओं के बीच पंजाब और चंडीगढ़ में वायु प्रदूषण का स्तर बना हुआ है। चंडीगढ़ में AQI 91 दर्ज किया गया, जबकि पंजाब के 7 शहरों में यह इससे अधिक रहा। लुधियाना में सबसे अधिक 288 AQI दर्ज किया गया। बठिंडा में 246, अमृतसर में 221, पटियाला में 211, खन्ना में 174, मंडी गोबिंदगढ़ में 155 और जालंधर में 150 AQI रहा। वहीं, रूपनगर में AQI 50 दर्ज किया गया, जो चंडीगढ़ से 41 अंक कम है।