समाचार · मध्य प्रदेश
सिरपुर में सड़क से हटवाया कीचड़:सब इंजीनियर आदित्य तिवारी बने आज के 'पब्लिक स्टार'; आप भी भास्कर-समाधान पर समस्याएं पोस्ट करें
इंदौर के अलग-अलग क्षेत्रों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में एप का 'भास्कर समाधान' सेगमेंट मददगार साबित हो रहा है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आने के बाद जिम्मेदार उसका संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) सब इंजीनियर आदित्य तिवारी बने आज के 'पब्लिक स्टार' सिरपुर में माणिकचंद वाजपेयी मार्ग पर चंदन नगर निवासी कीर्ति कुमार जैन ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि रिंग रोड से जुड़ने वाली इस सड़क पर कीचड़ और गंदा पानी जमा रहता है। इससे रोजाना लोग फिसलकर गिर रहे थे और वाहन भी फंस रहे थे। शिकायत सामने आने के बाद सब इंजीनियर आदित्य तिवारी ने मामले पर संज्ञान लिया और सड़क से कीचड़ हटवाकर समस्या का समाधान कराया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान खजराना: अग्रवाल शोरूम के पास सड़क की समस्या हुई दूर खजराना में एमआर-10 और एमआर-9 निवासी धर्मेंद्र रायकवार ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई थी। बारिश के दौरान सड़क पर पानी भरने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। शिकायत सामने आने के बाद वार्ड 40 के पार्षद पुष्पेंद्र पाटीदार ने मामले पर संज्ञान लिया और सड़क की समस्या का समाधान कराया। कचरा, स्ट्रीट लाइट और नर्मदा लाइन चेंबर की समस्याओं से परेशान इंदौरवासी ऋषि नगर: खंभे पर स्ट्रीट लाइट नहीं, नीचे जमा कचरा ऋषि नगर निवासी शुभम खंडेलवाल ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि बिजली के खंभे पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है और उसके नीचे कचरा जमा रहता है। इससे रात में अंधेरा रहने के साथ गंदगी की समस्या भी बनी हुई है। उन्होंने खंभे पर स्ट्रीट लाइट लगवाने और कचरा साफ कराने की मांग की है। सुदामा नगर: घर के बाहर कई दिनों से कचरे का ढेर सुदामा नगर मेन रोड स्थित 104 विश्वकर्मा नगर निवासी राम अग्रवाल ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कई दिनों से घर के बाहर कचरे का ढेर लगा हुआ है। सफाईकर्मी झाड़ू लगाकर कचरा वहीं इकट्ठा कर देते हैं, लेकिन उसे उठाया नहीं जाता। उन्होंने घर के बाहर जमा कचरा हटवाने की मांग की है। नीमा नगर: खाली प्लॉट में पड़ा पेड़ों की कटी डालियों का कचरा ओल्ड आरटीओ रोड स्थित नीमा नगर में सेठ बा चौक गार्डन के पास रहने वाले अंकित त्रिवेदी ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि खाली प्लॉट में पेड़ों की कटी डालियां और पत्ते पड़े हुए हैं। पेड़ों की कटाई के बाद निकला कचरा प्लॉट में ही छोड़ दिया गया है। उन्होंने प्लॉट से कटी डालियां और पत्ते हटवाने की मांग की है। खजराना: नर्मदा लाइन का चेंबर खुला, हादसे का खतरा खजराना मंदिर पहुंच मार्ग पर गणेशपुरी मेन रोड स्थित सूर्या सुशांत कॉलोनी में कैपिटन फर्नीचर शोरूम के सामने रहने वाली उत्तरा दुबे ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि नर्मदा लाइन का चेंबर खुला पड़ा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने चेंबर पर ढक्कन लगवाने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म एप का 'भास्कर समाधान' ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी अपनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। अधिकारी मैप पर शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर एप के जरिए शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी दे सकते हैं। 'भास्कर समाधान' बदलाव की पहल 'भास्कर समाधान' का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और समस्याओं के समाधान में तेजी आए।