national
13 नवंबर की टॉप 20 खबरें: Nvidia CEO का इस्तीफा, यूपी चुनाव में ओवैसी-चंद्रशेखर साथ, तेल कंपनियों का मुनाफा बढ़ा फिर भी पेट्रोल महंगा क्यों?

1. Nvidia मामले में कूदे ट्रंप, हुआंग के इस्तीफ के बाद CEO के लिए बढ़ाया टिम कुक का नाम
एनवीडिया के CEO जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने टिम कुक को संभावित उत्तराधिकारी बताया है. जानें क्यों हुआंग को छोड़ना पड़ा पद. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
2. चिप जॉयंट NVIDIA के CEO जेनसन हुआंग का इस्तीफा, हनीट्रैप विवाद में गई कुर्सी, कोलेट को कमान
चिप जॉयंट NVIDIA के CEO जेनसन हुआंग ने चीनी की जासूस से अफेयर के बीच अपने सभी पदों से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया. वही कंपनी ने कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO बनाया गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
3. Nvidia CEO Resigns: कौन हैं कोलेट क्रेस? जेनसन हुआंग के बाद जिन्हें मिली Nvidia की कमान
Nvidia CEO Resigns: दुनिया की प्रमुख AI चिप निर्माता कंपनी Nvidia के सह-संस्थापक जेनसन हुआंग ने CEO पद छोड़ दिया है. उनके निजी संबंधों और कथित चीनी जासूसी कनेक्शन को लेकर विवाद बढ़ रहा था. कंपनी ने CFO कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO बनाया है. आखिर कौन हैं कोलेट क्रेस, हुआंग के इस्तीफे की पृष्ठभूमि क्या है और Nvidia के भविष्य पर इसका क्या असर पड़ेगा? यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
4. Nvidia की चिप में ऐसा क्या खास है, जिसे चीन हनीट्रैप जैसी चीज करके भी हासिल करना चाहता है
AI Chip War: दुनिया की सबसे ताकतवर AI चिप हासिल करने की होड़ में अमेरिका और चीन आमने-सामने हैं. इसी बीच Nvidia के CEO जेनसन हुआंग के निजी संबंधों को लेकर कथित जासूसी का विवाद सामने आया है. आखिर चीन को Nvidia की चिप की इतनी जरूरत क्यों है? अमेरिका इसकी बिक्री रोकना क्यों चाहता है और क्या इसके पीछे हनीट्रैप जैसी कोई साजिश है? यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
5. जेनसेन हुआंग के इस्तीफे के बाद क्रैश हुआ NVIDIA का शेयर, 14% गिरा
NVIDIA के सीईओ जेनसेन हुआंग के इस्तीफे से शेयरों में 14% की गिरावट आई. जानें इस खबर का असर और AI सेक्टर पर इसका क्या मतलब है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
6. तेल कंपनियों का मुनाफा 66% बढ़ा, फिर भी पेट्रोल-डीजल सस्ता क्यों नहीं? नरेंद्र तनेजा से समझिए पूरा गणित
पश्चिम एशिया संकट के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 40 फीसदी तक उछाल आया. इसके बावजूद देश की तीन सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने जुलाई-सितंबर 2026 की तिमाही में करीब 30,106 करोड़ रुपये का संयुक्त मुनाफा दर्ज किया. यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले करीब 66 फीसदी ज्यादा है. दिलचस्प बात यह है कि अप्रैल-जून तिमाही में इन कंपनियों को करीब 18 हजार करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
7. '50 की जगह सिर्फ ₹7 बढ़ाए डीजल के दाम', PM मोदी बोले- हर महीने 14 हजार करोड़ नुकसान
PM मोदी किसानों को संबोधित करते हुए कहा डीजल की कीमत में कम से कम 50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करना जरूरी हो गया था. लेकिन सरकार ने किसानों के हित में फैसला लेते हुए डीजल के दाम में सिर्फ 7 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की. उन्होंने कहा कि हर महीने 14 हजार करोड़ नुकसान केंद्र सरकार खुद उठा रही है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
8. मोदी सरकार क्या फिर लाएगी परिसीमन बिल? जल्द बुला सकती है संसद की बैठक
लोकसभा में गिरे परिसीमन बिल पर मोदी सरकार फिर सक्रिय. दो-तिहाई बहुमत न जुटा पाने वाली सरकार विशेष सत्र बुलाकर कर सकती है पेश. INDIA गठबंधन में दरार से बदली राह. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
9. यूपी चुनाव 2027: ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने मिलाया हाथ, 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' का ऐलान, आजाद होंगे CM चेहरा
यूपी चुनाव 2027 की बिसात बिछी: ओवैसी की AIMIM और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी का गठबंधन, 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' का गठन. दोनों दल मिलकर सभी 403 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
10. बांकीपुर चुनाव के बाद पहली बार आमने-सामने आए सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर, गर्मजोशी से मिलाया हाथ, क्या हुई बात?
Prashant Kishor-Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर बांकीपुर चुनाव के बाद पहली बार आमने-सामने आए. पटना में आरके सिन्हा के ब्रह्मभोज के दौरान दोनों ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया और कुछ देर बातचीत की. इस मुलाकात की राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
11. CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 18 नवंबर को होगी कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
झारखंड कैबिनेट की बैठक 18 नवंबर को दोपहर 3 बजे प्रोजेक्ट भवन में होगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
12. पंजाब चुनावः कृषि मंत्री समेत 8 विधायक बेटिकट, पंजाबी अभिनेत्री की उम्मीदवारी का ऐलान, AAP की दूसरी लिस्ट
आम आदमी पार्टी ने 2027 पंजाब चुनाव के लिए 31 नए उम्मीदवारों की सूची जारी की. एक मंत्री समेत 8 विधायकों के टिकट कटे, 2 सांसद विधानसभा में उतरेंगे. जानें कौन हैं नए चेहरे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
13. SMAT 2026: 14 नवंबर को इंदौर में गरजेगा बिहार के शेर वैभव का बल्ला, फ्री में मिलेगी स्टेडियम में एंट्री
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बिहार की कप्तानी करेंगे. इंदौर में 14 नवंबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दर्शक फ्री में देख सकेंगे. जानें बिहार का पहला मैच कब और कहां खेला जाएगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
14. कौन हैं लक्ष्य रायचंदानी? अफगानिस्तान के खिलाफ 93 रन की पारी खेल भारत को पहुंचाया U-19 एशिया कप के फाइनल में
लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने अफगानिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में 93 रनों की शानदार पारी खेलकर भारत को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. जानिए कौन हैं लक्ष्य, कहां से शुरू हुआ उनका क्रिकेट सफर और कैसा रहा है अब तक का करियर. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
15. रावण की अधूरी इच्छा, 20 तीर्थंकरों की मोक्षस्थली और मां छिन्नमस्तिका से जुड़े रहस्य की कहानी
झारखंड की धरती पर कुछ जगहें ऐसी हैं, जहां पहुंचकर लगता है कि पहाड़, नदियां और जंगल अपने भीतर सदियों पुरानी कहानियां समेटे बैठे हैं. कहीं एक राजा की अधूरी इच्छा की कथा सुनाई देती है, तो कहीं मोक्ष की तलाश में जीवन बिताने वाले तीर्थंकरों की स्मृतियां मिलती हैं. कहीं एक देवी का ऐसा स्वरूप दिखाई देता है, जिसे पहली बार देखकर मन में कई सवाल उठने लगते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
16. पटना से लखनऊ तक सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव में भी गिरावट; फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट्स
Gold-Silver Price 12 November 2026: पटना से लखनऊ तक सोने के भाव में गिरावट आई है. चांदी भी ₹5,000 सस्ती हुई है. जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
17. क्या नौकरीपेशा लोग भी ले सकते हैं PM Mudra Yojana से लोन, कौन से पेपर जरूरी? सभी सवालों के जवाब
सरकार ने PM मुद्रा योजना 2031 तक चलाने का फैसला लिया है. ऐसे में इस योजना से कौन बिना गारंटी लोन ले सकता है. क्या शर्तें हैं और अप्लाई करने का आसान तरीका क्या है यहां हम आपको बता रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
18. फिल्मों के बाद डिजिटल दुनिया में आमिर खान की एंट्री, फरहान अख्तर के साथ मिलकर बनाएंगे नया प्लेटफॉर्म
Aamir Khan Farhan Akhtar: आमिर खान प्रोडक्शंस और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने हाथ मिलाया है. दोनों जल्द ही छोटे एपिसोड वाली कहानियों के लिए नया माइक्रोड्रामा प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की तैयारी में हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
19. 'Ramayana Part 2' की 60% शूटिंग पूरी, ज्यादा भव्य होगी फिल्म, हनुमान और वानर सेना पर रहेगा खास फोकस
रणबीर कपूर की 'रामायण पार्ट 2' की 60 फीसदी शूटिंग पूरी हो चुकी है. फिल्म के दूसरे भाग में हनुमान और वानर सेना का भव्य रूप देखने को मिलेगा. फिल्म दिवाली 2028 में रिलीज होगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
20. छठ के दूसरे दिन क्यों खास होती है खरना पूजा? जानें प्रसाद बनाने की विधि और शुभ समय
छठ के दूसरे दिन खरना पूजा क्यों खास है? जानें कब रखा जाएगा निर्जला व्रत, कैसे बनेगा गुड़ की खीर का प्रसाद और क्या है पूजा का सही समय. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट