Friday, 13 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

सिरसा JCD के पास नंदी पर तेजधार हथियार से हमला:पीठ-शरीर पर 4-5 इंच तक मिले घाव, एनिमल बर्ड्स टीम ने किया रेस्क्यू

INT News13 November 2026 at 06:52 am

सिरसा शहर में एक बेसहारा पशु (नंदी) पर डंडे एवं तेजधार हथियार से बेरहमी से हमला करने का मामला सामने आया है। नंदी के शरीर पर सिर, पांव व पीठ पर काफी चोटें आई है और गहरें घाव है। अब संस्था ने नंदी को घायलवस्था में रेस्क्यू कर पशु अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना बरनाला रोड स्थित जननायक चौ. देवीलाल विद्यापाठ (जेसीडी) की है और वीरवार देर शाम को नंदी का रेस्क्यू हुआ। एनिमल एंड बर्ड्स वेलफेयर सोसायटी का दावा है कि किसी ने बेरहमी से नंदी को मारा है और चार से पांच इंच तक गहरें घाव है। नंदी घायलवस्था में रोड किनारे पड़ा था और खून इतना निकला कि उससे उठा नहीं जा रहा था। घाव में कीड़े पड़ गए थे और रेस्क्यू होने से बच गया। कुछ समय के लिए घावों को देखा भी नहीं जा सकता था। इलाज के बाद नंदी की हालत में सुधार है। नंदी के साथ ऐसी हरकत करने वाले का पता लगा रहे एनिमल एंड बर्ड्स वेलफेयर सोसायटी से जसपाल ने बताया कि वे उस व्यक्ति की तलाश में जुटे हैं, जिसने नंदी के साथ ये हरकत की है। वहां के आसपास से इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग प्रशासन से करेंगे। डॉक्टर ने निकाले घावों से कीड़े एनिमल एंड बर्ड्स वेलफेयर सोसायटी से जसपाल, अंकुश, राकेश, सोनू, रवि, दीपू व विक्की की टीम ने नंदी का मुश्किल से रेस्क्यू कर सोसायटी के पशु अस्पताल में पहुंचाया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद डॉक्टर ने घाव से सैकड़ों कीड़ों को बाहर निकाला व स्पे आदि का छिड़काव कर इलाज किया गया। हमलावर का पता लगाने में जुटी टीम सोसायटी के अनुसार, अब तक नंदी पर हमला करने वाले का पता नहीं चला है। शक जताया जा रहा है कि इसमें कई लोग संलिप्त हो सकते हैं। सोसायटी की टीम हमला करने वाले का पता लगाने में जुटी है। इसके बाद उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चार से पांच दिन पहले किए हैं वार जसपाल ने बताया, वीरवार देर शाम को वे बरनाला रोड की ओर गए हुए थे। उसी दौरान उन्होंने घायलवस्था में नंदी को देखा और टीम बुलाकर रेस्क्यू किया। ये घटना करीब चार से पांच दिन पहले है। मगर किसी ने न प्रशासन को तो न ही किसी संस्था को सूचित किया, ताकि नंदी को समय पर इलाज मिल पाता।