sports
'मेरे पास सब कुछ है...': क्रिकेटर Arshdeep को पैसे के लिए डेट करने के आरोप पर भड़कीं Samreen Kaur; जानिए पूरा मामला

भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड और मॉडल-एक्ट्रेस समरीन कौर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर हैं. कुछ लोग उन पर अर्शदीप को पैसे और शोहरत के लिए डेट करने का आरोप लगा रहे थे. अब समरीन ने इन आरोपों पर खुलकर जवाब दिया है. इतना ही नहीं, अर्शदीप सिंह भी अपनी गर्लफ्रेंड के समर्थन में सामने आए हैं.
मॉडल और एक्ट्रेस समरीन कौर ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि लोग सोशल मीडिया पर महिलाओं को हर हाल में गलत ठहराने का मौका ढूंढते हैं. अगर कोई महिला अपना रिश्ता छिपाकर रखती है तो लोग सवाल उठाते हैं और अगर वह खुलकर प्यार जाहिर करती है तो उसे शोहरत पाने का तरीका बता दिया जाता है.
'17 साल की उम्र से खुद कमा रही हूं'
समरीन कौर ने अपनी पोस्ट में उन लोगों को भी जवाब दिया जो उन पर अर्शदीप सिंह को पैसे और फेम के लिए डेट करने का आरोप लगा रहे हैं.
उन्होंने बताया कि वह 17 साल की उम्र से काम कर रही हैं और अपने खर्च खुद उठाती हैं. वह अब तक 20 से ज्यादा देशों में घूम चुकी हैं. समरीन ने कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत से अपनी अलग पहचान और अच्छी जिंदगी बनाई है.
उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास पहले से ही अपनी जिंदगी जीने के लिए सब कुछ है. वह किसी रिश्ते में पैसे या शोहरत के लिए नहीं हैं. उन्हें अर्शदीप के रूप में ऐसा इंसान मिला है, जिसके साथ वह खुश हैं.
समरीन ने साफ कहा कि वह अपनी जिंदगी, अपने पार्टनर और अपने रिश्ते के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहेंगी. जिन्हें यह पसंद नहीं है, वे उनका पेज देखना बंद कर सकते हैं.
गर्लफ्रेंड के सपोर्ट में आए अर्शदीप सिंह
समरीन कौर की पोस्ट के बाद अर्शदीप सिंह भी उनके समर्थन में सामने आए. उन्होंने समरीन की इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड पर गर्व है. वह काफी मजबूत हैं.
अर्शदीप ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि जो लोग उनके रिश्ते को लेकर जरूरत से ज्यादा परेशान हैं, उन्हें थोड़ा आराम करना चाहिए. उन्होंने लोगों से कहा कि दूसरों की जिंदगी में दखल देने के बजाय अपनी जिंदगी पर ध्यान दें.
क्रिकेटर ने आगे लिखा कि भगवान ने उन्हें समरीन जैसी प्यारी, समझदार और सच्चे दिल वाली पार्टनर दी है. उनके मुताबिक, किसी से प्यार करना और बदले में प्यार मिलना जिंदगी का सबसे खूबसूरत एहसास है.
अर्शदीप ने उम्मीद जताई कि हर किसी को जिंदगी में ऐसा प्यार मिले. इसके साथ ही उन्होंने अपने रिश्ते को प्यार देने वाले लोगों का भी शुक्रिया अदा किया.
ये भी पढ़ें: एक लेखिका, जिनकी कलम ने पाकिस्तान को रुलाया; जानिए उनकी जिंदगी, मोहब्बत और किताबों से जुड़े अनसुने किस्से