Sunday, 1 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बालिका मंडल ने बस्तियों में पहुंचकर जरूरतमंदों की दीपावली संवारी:कपड़े, साड़ियां, कंबल और मिठाई बांटी; नए वस्त्र पाकर बच्चों सहित परिवारों के चेहरे खिले

INT News1 November 2026 at 05:48 pm

आगर मालवा में रविवार को आगमोद्वारक बालिका मंडल ने जरूरतमंद परिवारों को दीपावली के मौके पर कपड़े और मिठाई बांटी। मंडल की बालिकाएं नगर की अलग-अलग बस्तियों में पहुंचीं। मंडल के सदस्यों को देखते ही बस्ती के रहवासी बड़ी संख्या में कपड़ों और मिठाई से भरे वाहन के पास पहुँचे, और अपनी साइज के हिसाब से कपड़े लिए, इस दौरान उनके चेहरे खुशी से खिल गए। इस दौरान महिला, पुरुष और बच्चों को वस्त्र, साड़ियां, ऊनी कपड़े, कंबल, शॉल, स्वेटर और मिठाई दी गई। मंडल की बालिकाओं ने परिवारों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। मंडल का कहना है कि दीपवाली सिर्फ हमारी ही खुशी के लिए नहीं बल्कि जरूरत मंदो की खुशी के लिए भी मनाई जा रही है।