Sunday, 1 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

रोहतक में ब्रांज मेडलिस्ट पैरा खिलाड़ी का जोरदार स्वागत:सरकार ने सवा 2 करोड़ व सरकारी नौकरी दी, ट्रैक्टरों का निकला काफिला

INT News1 November 2026 at 05:55 pm

रोहतक गांव बोहर निवासी पैरा खिलाड़ी हिमांशु नांदल का एशियाई गेम्स में 3 ब्रांज मेडल जीतने पर जोरदार स्वागत किया गया। खिलाड़ी को शीला बाईपास से नांदल भवन बोहर तक गाड़ियों व ट्रैक्टरों के काफिले के जुलुस में लेकर गए, जहां ग्रामीणों ने पैरा खिलाड़ी को फूलों व नोटों की माला पहनाई। पैरा खिलाड़ी करीब 23 वर्षीय हिमांशु नांदल पुत्र SI बलवान सिंह नांदल ने 2021 में ही तैरना शुरू किया और एक के बाद एक मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इससे पहले हिमांशु 2018-21 तक जूडो का नेशनल खिलाड़ी रहा है, जिसने 15 बार नेशनल में गोल्ड मेडल व 6 बार चैंपियन बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। 2024 में पैरा ओलिंपिक में क्वालीफाई किया, लेकिन खेल नहीं पाया

इंटरनेशनल पैरा खिलाड़ी हिमांशु नांदल ने 2024 में तैराकी के अंदर पैरा ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया था, लेकिन कोटा नहीं मिल पाने के कारण खेल नहीं सका। इसके बाद भी मेहनत जारी रखी और 2025 में वर्ल्ड पैरा चैंपियनशिन में 7वीं रैंक हासिल की। 3 ब्रांज मेडल के साथ 2028 पैरा ओलिंपिक के लिए किया क्वालीफाई

हिमांशु नांदल एक बार ओलिंपिक खेल से चूक गए थे, लेकिन एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 ब्रांज मेडल हासिल कर 2028 में होने वाले पैरा ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। हिमांशु ने जापान में आयोजित एशियाई खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भिवानी में आयोजित कार्यक्रम में सरकार ने किया सम्मानित

इंटरनेशनल खिलाड़ी हिमांशु नांदल को हरियाणा सरकार ने भिवानी के अंदर 30 अक्टूबर को हुए कार्यक्रम में सम्मानित किया। सरकार ने हिमांशु को ब्रांज मेडल जीतने पर सवा दो करोड़ रुपए व ग्रुप बी की सरकारी नौकरी दी है, जिसके बाद से परिवार में खुशी की लहर है। हिमांशु के पिता हरियाणा पुलिस में तैनात

हिमांशु नांदल के पिता बलवान नांदल हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। जबकि हिमांशु की मां कविता नांदल गृहणी और छोटी बहन तनवी जूडो में ही अंडर-15 एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल विजेता है। दोनों भाई-बहन खेलों में मेडल जीतकर गांव व जिले का नाम रोशन कर रहे है। हिमांशु नांदल के कारण गांव का नाम हुआ रोशन

एडवोकेट सतीश कौशिक ने कहा कि इंटरनेशनल खिलाड़ी हिमांशु नांदल के कारण आज पूरे गांव का नाम देश व विदेश में रोशन हुआ है। गांव के लोगों के लिए गर्व की बात है कि साधारण से परिवार से निकला हिमांशु नांदल आज विदेशों में मेडल जीतकर गांव का नाम रोशन कर रहा है। हिमांशु को जुलुस के साथ नांदल भवन लाकर सम्मानित किया।