Sunday, 1 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

350 नशीली टैबलेट के साथ बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार:रीवा में बाइक से ब्रिज के पास खड़े थे, मुखबिर की सूचना पर धराए

INT News1 November 2026 at 05:49 pm

रीवा में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मनगवां पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों अधीहा ओवरब्रिज के नीचे मोटरसाइकिल पर 350 अल्प्राजोलम टैबलेट लेकर खड़े थे। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। उनके पास से टैबलेट के साथ मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि अधीहा ओवरब्रिज के नीचे दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर नशीली टैबलेट लेकर खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान काले रंग की प्लास्टिक पन्नी में रखी 350 अल्प्राजोलम टैबलेट मिलीं। मनगवां के ही रहने वाले हैं दोनों आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अतुल पाण्डेय उर्फ बिन्नू (24), निवासी सर्रा और योगेश पाण्डेय (27), निवासी पूर्वा के रूप में हुई है। दोनों गांव मनगवां थाना क्षेत्र में आते हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से मोटरसाइकिल क्रमांक MP 17 MK 6707 भी जब्त की है। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मनगवां थाने में अपराध क्रमांक 551/2026 दर्ज किया है। उनके विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 8, 21(बी), 22(बी) और ड्रग कंट्रोल एक्ट की धारा 5/13 के तहत कार्रवाई की गई है।