Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

छतरपुर में सांप के काटने से भाई-बहन की मौत:भाई गहरी नींद में सोते रहा, बहन के जागने पर परिजन अस्पताल लेकर गए

INT News11 August 2026 at 03:44 pm

छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र में सांप के डसने से भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों घर के अंदर एक साथ सो रहे थे। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय नेहा कुशवाहा और उसके 18 वर्षीय भाई जितेंद्र कुशवाहा के रूप में हुई है। नेहा कक्षा 6वीं की छात्रा थी। जानकारी के अनुसार अवधपुरा गांव सोमवार रात दोनों भाई-बहन सो रहे थे। इसी दौरान जहरीले सांप ने दोनों के पैर में डस लिया। सांप के डसने के बाद नेहा की नींद खुल गई। उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन नेहा को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान नेहा की मौत हो गई। भाई गहरी नींद में सोता रहा

नेहा के जागने से परिजनों को उसके साथ हुई घटना की जानकारी मिल गई थी। वहीं, जितेंद्र गहरी नींद में सो रहा था। परिजनों को शुरू में पता नहीं चला कि सांप ने उसे भी डसा है। कुछ समय बाद जितेंद्र की हालत बिगड़ी। तब परिजनों को उसके साथ हुई घटना का पता चला। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन उसे भी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां दोनों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। चंद्रनगर निवासी नीलेश कुशवाहा ने बताया कि जितेंद्र और नेहा एक साथ सो रहे थे। सांप ने दोनों के पैरों में डसा था। पुलिस को अस्पताल से सूचना का इंतजार बमीठा थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि उन्हें फिलहाल घटना की जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि सांप के डसा ने का मामला बताया जा रहा है। ऐसे मामलों में परिजन सीधे अस्पताल जाते हैं। जिला अस्पताल में मौत होने पर अस्पताल चौकी से सूचना मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।