Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

कैथल में पकड़े पंजाब, बिहार के नशा तस्कर:हेरोइन, गांजा बरामद, बाइक पर करता मिला तस्करी, कमरे में छुपाया नशा

INT News11 August 2026 at 04:51 pm

कैथल में सीआईए गुहला व एंटी नारकोटिक सैल टीम द्वारा नशा तस्करी के अलग-अलग 2 मामलों में 2 आरोपियों को काबू कर लिया गया। उनके कब्जे से 6.08 ग्राम हेरोइन व 1 किलो 504 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुई हैं। एक आरोपी बाइक पर हेरोइन बेचने के लिए जा रहा था, जबकि एक ने अपने घर में गांजा छुपा रखा था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुरादपुर जिला पटियाला पंजाब निवासी जसपाल सिंह व गांव काले नरपत जिला समस्तीपुर बिहार हाल किरायेदार रजनी कॉलोनी कैथल निवासी लक्ष्मण कुमार के रूप में हुई है। पंजाब से ला रहा था नशा पहले मामले में पुलिस की टीम गांव माजरी अड्डा के पास मौजूद थी, तभी एक गुप्त सूचना मिली कि जसपाल सिंह निवासी मुरादपुर जिला पटियाला पंजाब नशीला पदार्थ हेरोइन पंजाब से लाकर हरियाणा में बेचने का काम करता है और आज भी मोटरसाइकिल पर नशीला पदार्थ लेकर गांव की तरफ आएगा। पुलिस ने समाना से रजवाहा पटरी पर नाकाबंदी करके वाहनों की निगरानी शुरू कर दी गई। कुछ समय बाद एक संदिग्ध मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी, जिसको पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया मोटरसाइकिल राइडर ने पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल पीछे मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने के कारण वह रुक गया। पुलिस टीम द्वारा जसपाल को मौके पर ही काबू कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 6.08 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। किराये के कमरे में छुपाया नशीला पदार्थ दूसरे मामले में एंटी नारकोटिक सैल टीम रजनी कॉलोनी कैथल में मौजूद थी। वहां सूचना मिली कि लक्ष्मण कुमार निवासी गांव काले नरपत, जिला समस्तीपुर बिहार हाल किरायेदार रजनी कॉलोनी कैथल नशीला पदार्थ गांजा फूल पत्ती बेचने का काम करता है तथा अपने किराये के कमरे में भारी मात्रा में गांजा फूल पत्ती छुपाकर रखा हुआ है। पुलिस ने रेडिंग पार्टी तैयार करके लक्ष्मण कुमार के किराये के कमरे पर दबिश दी गई और उसे काबू कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे में प्लास्टिक थैले से 1 किलो 504 गांजा फूलपत्ती बरामद हुई। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।