समाचार · हरियाणा
रेवाड़ी में एक रात में टूटे 3 दुकानों के ताले:CSC से कैश और कीमती सामान चोरी; सदर पुलिस जांच में जुटी
रेवाड़ी में सोमवार- मंगलवार की रात चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़े। लिसाना में चोर सीएसएसी से करीब 60 हजार रुपए कैश और कीमती सामान चुरा ले गए। गोकलगढ़ में भी दो दुकानों के ताले टुटे। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। किराए पर ली है दुकान गांव नयागाव निवासी मोनू राठी ने बताया कि उसने लिसाना में किराए पर दुकान ली है। जहां वह सीएससी चलाता है। सोमवार शाम को सीएससी बंद करके गए थे। मंगलवार सुबह पहुंचे तो ताले टूटे मिले। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर सीएससी से करीब 60 हजार रुपए कैश और कीमती सामान गायब मिला। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी तो लगे हुए हैं, परंतु काम नहीं कर रहे थे। जिससे उसे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। गोकलगढ़ में भी दो दुकानों के ताले तोड़ने की सूचना है। मामले की जांच जारी सदर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि गोकलगढ़ में दुकान के ताले टूटे थे, परंतु चोरी करने में सफल नहीं हो पाए। लिसाना में सीएससी में चोरी हुई है। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।