समाचार · मध्य प्रदेश
छतरपुर पुलिस ने 4 चोरी की वारदातों का खुलासा किया:लाखों का माल, बाइक बरामद की; दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
छतरपुर पुलिस ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई चोरी की तीन और कोतवाली थाना क्षेत्र की एक वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 300 ग्राम चांदी के आभूषण, सोने के जेवर, तीन घरेलू गैस सिलेंडर, दो LED टीवी और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत 3 से 4 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेख आजाद और राका के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तीन चोरी और कोतवाली थाना क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया है। एक बाइक के पुर्जे बेच दिए थे पुलिस के मुताबिक, सिविल लाइन थाना क्षेत्र से चोरी हुई एक अन्य मोटरसाइकिल के कुछ पुर्जे आरोपियों ने बेच दिए थे। पुलिस इन पुर्जों और उनसे जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी की वारदातों का खुलासा करने के लिए पुलिस ने साइबर वालों की मदद ली। अभी दोनों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। चोरी का लगभग पूरा माल बरामद कर लिया गया है।।