Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पानीपत लौट रहे कांवड़िए की रास्ते में मौत:यूपी में बाइक पर बैठते ही बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर बोले- हार्ट अटैक आया

INT News11 August 2026 at 03:43 pm

हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पानीपत लौट रहे एक कांवड़िए की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पानीपत जिले के संभलखा निवासी शुक्ला पुत्र राजू के रूप में हुई है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्ला करीब 3 दिन पहले हरिद्वार से गंगाजल लेने के लिए निकला था। मंगलवार को वह गंगाजल लेकर वापस लौट रहा था। बताया गया कि वह अपने साथियों की टोली के साथ नहीं गया था। बाइक पर बैठते वक्त बिगड़ी तबीयत शामली में पहुंचने के दौरान मेस्सी चौक के आसपास वह बाइक पर बैठने लगा। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह जमीन पर गिर गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे शामली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की जानकारी मिलते ही उसके साथी कृष्ण और रजत भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। कांवड़ यात्रा के दौरान हुई इस घटना से साथी कांवड़ियों में शोक का माहौल है।