entertainment
Maroon Color Sadiya ने यूट्यूब पर पार किए 350 मिलियन व्यूज, निरहुआ-आम्रपाली के देसी रोमांस ने उड़ाया गर्दा

Maroon Color Sadiya: साल 2024 में यूट्यूब पर नीलकमल सिंह और कल्पना पटवारी के भोजपुरी गाने 'मैरून कलर साड़िया' (Maroon Color Sadiya) ने जो गर्दा उड़ाया था, उसे जान भी फैंस सुनना पसंद करते हैं. शादियों का डीजे हो, कोई पार्टी हो या रील का ट्रेंड, इस गाने ने हर जगह ऐसा भौकाल मचाया है.
मैरून कलर साड़िया ने यूट्यूब पर पार किया 350 मिलियन व्यूज
यूट्यूब पर आम्रपाली दुबे और निरहुआ के इस सॉन्ग ने 350 मिलियन व्यूज पार कर लिया है. इसमें भोजपुरी स्टार्स की जबरदस्त केमिस्ट्री दिखती है. वह उसकी खूबसूरती की तारीफ करता है. इधर बैकग्राउंड में गांव का सीन है. 'मरून कलर सड़िया' फिल्म 'फसल' (Fasal) का एक सुपरहिट ट्रैक है. प्यारे लाल यादव ने इसके बोल लिखे हैं और ओम झा ने संगीत दिया है.
ये भी पढ़ें: दिनेश लाल यादव ने बताईं अपनी 3 सबसे खास भोजपुरी फिल्में, जिन्हें परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं
इसके लिरिक्स है,
देख तानी, मीठी-मीठी मुस्की तू मार तारू
टुक टुक ऐसे कहे निहार तारू
देख तानी, मिठी-मीठी मुस्की तू मार तारू
टुक टुक ऐसे काहे निहारा तारा
काठी चले तोरा मन में सवारीया हो
हटे हटावे ना हटे नजरिया हो
जान मारे, जान हो, मैरून रंग साड़िया
मन करे, कस लिहें भर अकवरिया, हो
मैरून कलर साड़िया के बारे में
फिल्म को श्रेयश फिल्म्स के बैनर तले प्रेम राय ने प्रोड्यूस किया है, जबकि सतीश असवानी इसके सह-निर्माता हैं. डायरेक्शन और कहानी की कमान पराग पाटिल ने संभाली है, वहीं स्क्रीन प्ले पराग पाटिल और राकेश त्रिपाठी ने लिखी है. डायलॉग्स भी राकेश त्रिपाठी के हैं. फिल्म में दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', आम्रपाली दुबे, संजय पांडे, विनीत विशाल, सुभी शर्मा, अयाज खान, अरुणा गिरी और तृषा (छोटी) सिंह समेत कई शानदार कलाकार नजर आ रहे हैं. सिनेमैटोग्राफी साहिल जे. अंसारी ने की है, जबकि म्यूजिक की जिम्मेदारी ओम झा और आर्य शर्मा ने संभाली है. आर्ट डायरेक्शन रामबाबू ठाकुर, कॉस्ट्यूम बादशाह खान और बैकग्राउंड म्यूजिक असलम सूरती ने तैयार किया है. इसके अलावा प्रोमो उमेश मिश्रा, डीआई अशोक पुजारी, पोस्ट प्रोडक्शन ऑडियो लैब और वीएफएक्स रितेश दफ्तरी ने संभाला है. फिल्म की तस्वीरों की जिम्मेदारी तपन की है, जबकि पीआरओ संजय भूषण पतियाला हैं.
ये भी पढ़ें: खेतों के बीच बना निरहुआ का आलीशान घर, होम टूर वीडियो देख फैंस हुए दीवाने