Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

बुलेट से निकल रही थी तेज आवाज और चिंगारी:ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो खुली पोल; ₹5 हजार का चालान, मौके पर ही हटवाया मॉडिफाइड साइलेंसर

INT News14 July 2026 at 04:44 pm

दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट चलाने वाले एक युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपए का चालान किया। जांच के दौरान पुलिस ने बाइक में लगा अवैध साइलेंसर मौके पर ही हटवा दिया। यातायात पुलिस शहर में ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। जांच के दौरान पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक CG07/BD-8498 को रोका। जांच में पता चला कि बाइक में कंपनी की जगह मॉडिफाइड साइलेंसर लगाया गया था। पुलिस के जवान ने गाड़ी स्टार्ट कर किया चेक

वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस के जवान ने बुलेट को चेक किया। बाइक स्टार्ट करने पर उससे बहुत तेज आवाज आ रही थी। इतना ही नहीं, साइलेंसर से चिंगारी भी निकल रही थी, जिससे सड़क पर चल रहे दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए खतरा पैदा हो सकता था। ट्रैफिक पुलिस ने काटा 5 हजार का चालान

इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 182(AG) के तहत वाहन चालक पर 5 हजार रुपए का चालान किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके पर ही मॉडिफाइड साइलेंसर हटवाकर वाहन को तय मानकों के अनुसार कराया। इसके बाद ही चालक को आगे जाने की अनुमति दी गई। आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि कई लोग बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज निकालते हैं। इससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है और सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों को भी परेशानी होती है। कई बार अचानक तेज आवाज की वजह से हादसे का खतरा भी बढ़ जाता है। वहीं, कुछ वाहनों से निकलने वाली चिंगारी आग लगने जैसी घटनाओं का कारण भी बन सकती है। ऐसे वाहनों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।