national · उत्तर प्रदेश
वक्फ घोटाले के आरोप निराधार, ज्ञानवापी का समाधान बातचीत से हो: मौलाना खालिद रशीद
INT News14 July 2026 at 06:21 pm

लखनऊ, 14 जुलाई। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कथित वक्फ जमीन घोटाले, ज्ञानवापी विवाद और किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के हॉस्टल मेस में मांसाहारी भोजन पर रोक को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने वक्फ संपत्तियों में अनियमितताओं के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने ज्ञानवापी विवाद के समाधान के लिए बातचीत का समर्थन किया।