national · उत्तर प्रदेश
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' से बचेगा समय और संसाधन', जेपीसी से बोले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना
INT News14 July 2026 at 06:33 pm

लखनऊ, 14 जुलाई। 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' संबंधी प्रस्तावित कानून पर सुझाव जुटाने के लिए उत्तर प्रदेश दौरे पर आई संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होने से समय, संसाधनों और प्रशासनिक ऊर्जा की बचत होगी। इससे जनप्रतिनिधियों को चुनावी गतिविधियों के बजाय विकास कार्यों और जनता की सेवा के लिए अधिक समय मिल सकेगा।