national · मध्य प्रदेश
भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के फैसले का कांग्रेस ने किया स्वागत, कहा- सभी धर्मों का सम्मान जरूरी
INT News14 July 2026 at 06:11 pm

भोपाल, 14 जुलाई। मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा मुस्लिम पक्ष की याचिका पर केंद्र सरकार, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और हिंदू पक्षकारों को नोटिस जारी किए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल पूजा जारी रखने की अनुमति दी है और शुक्रवार की नमाज के लिए अलग खुली जगह की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। इस फैसले पर कांग्रेस प्रवक्ता आवाज हफीज और कांग्रेस विधायक मुकेश नायक ने प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। दोनों नेताओं ने कहा कि विवादों के बजाय जनता के वास्तविक मुद्दों पर ध्यान दिया जाना चाहिए।