national · उत्तर प्रदेश
'वन नेशन, वन इलेक्शन' के समर्थन में यूपी सरकार, जेपीसी के सामने मंत्रियों ने रखा पक्ष
INT News14 July 2026 at 06:12 pm

लखनऊ, 14 जुलाई। देश में 'वन नेशन, वन इलेक्शन' को लेकर एक तरफ बैठकें आयोजित हो रही हैं तो दूसरी तरफ इसका विरोध हो रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश के तमाम नेताओं ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। संविधान (एक सौ उनतीसवां संशोधन) विधेयक, 2024 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने लखनऊ में अध्ययन यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें प्रदेश के कई मंत्री शामिल हुए।