sports
जापान में पंजाब एफसी, बेंगलुरु एफसी की शानदार जीत, एफसी गोवा को मिली हार
INT News14 July 2026 at 06:32 pm

कुराते, 14 जुलाई। भारतीय फुटबॉल के लिए मंगलवार का दिन रोमांचक रहा। देश की टॉप डेवलपमेंटल टीमों का मुकाबला जापान की जे-लीग टीमों से हुआ। इस दौरान कहीं दबदबा देखने को मिला तो कहीं रोमांचक मुकाबले हुए। कुल मिलाकर दिन भारतीय टीमों के नाम रहा। पंजाब एफसी और बेंगलुरु एफसी ने दो मैच जीते, जबकि एफसी गोवा को करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।