national · दिल्ली
गोल्डी बराड़-लिपिन नेहरा गैंग के पकड़े गए दो गुर्गे, हथियार और जिंदा कारतूस बरामद
INT News14 July 2026 at 06:21 pm

नई दिल्ली, 14 जुलाई। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने गोल्डी बराड़-लिपिन नेहरा गैंग के दो कुख्यात सदस्यों को गिरफ्तार किया और उनके पास से बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए। दोनों हरियाणा के झज्जर और रेवाड़ी के रहने वाले हैं।