Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · मध्य प्रदेश

भोजशाला पर जारी रहेगा हाई कोर्ट का आदेश, नमाज के लिए वैकल्पिक जगह: आशीष गोयल

INT News14 July 2026 at 06:31 pm

इंदौर, 14 जुलाई। भोजशाला विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता आशीष गोयल और उनके अधिवक्ता विनय जोशी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के 15 मई 2026 के आदेश पर कोई रोक नहीं लगाई है। मामले की अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद निर्धारित की गई है। अदालत ने सभी पक्षों को नोटिस जारी करते हुए शुक्रवार की नमाज के लिए परिसर के बाहर वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।