sports
यूथ टेस्ट: सागर-लक्ष्य के बीच 186 रन की अटूट साझेदारी, दूसरे दिन तक भारत की शानदार वापसी
INT News14 July 2026 at 06:16 pm

गॉल, 14 जुलाई। भारत की अंडर-19 टीम ने मंगलवार को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका अंडर-19 को करारा जवाब दिया है। श्रीलंकाई टीम ने चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी 424/9 के स्कोर पर घोषित की, जिसके जवाब में मेहमान टीम ने दूसरे दिन की समाप्ति तक बगैर कोई विकेट गंवाए 186 रन बना लिए हैं।